मैगसीपा ने सार्वजनिक सेवाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

by

कार्यशाला से होशियारपुर के सभी विभागों के जिला अधिकारी हुए शामिल
होशियारपुर, 27 अक्टूबर :
महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) जालंधर के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा होशियारपुर के सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को ‘सेवोत्तम’ (सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार) पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मैगसीपा क्षेत्रीय केंद्र जालंधर के परियोजना निदेशक पिरथी सिंह (सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होशियारपुर के सभी विभागों के जिला अधिकारियों,ने भाग लिया। इस दौरान एडवोकेट शिव कुमार सोनिक, आई. टी मैनेजर होशियारपुर रणजीत सिंह, एसोसिएट फेलो मैगसीपा चंडीगढ़ उमंग शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर जी. एन. डी. यू रीजनल सेंटर गुरदासपुर डॉ. जीवन जोत सिंह ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इन विषयों में आर. टी. आई अधिनियम 2005, पंजाब लोक सेवा वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही अधिनियम 2018, लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस) पोर्टल, नागरिक केंद्रित सेवाएं और उनके वितरण चैनल, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का प्रावधान और सार्वजनिक शिकायतों का निवारण, नागरिक चार्टर और शिकायत निवारण तंत्र, सेवा लेने वालों के प्रति अच्छा व्यवहार आदि शामिल थे। परियोजना निदेशक पिरथी सिंह ने कहा कि ‘सेवोत्तम’ का उद्देश्य नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करना है। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सी.एम.दी योगशाला से लोगों को मिल रहा है शारीरिक व मानसिक लाभ : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 29 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सी.एम.दी योगशाला के अंतर्गत होशियारपुर ज़िले के माहिलपुर ब्लॉक में 3 योगा ट्रेनर मिलकर सुबह 5:30 से शाम 7:00  बजे तक योग की...
article-image
पंजाब

बस की टक्कर से घायल होने पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर : चब्बेवाल पुलिस ने हरमन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बस्सी कलां के बयान पर कारवाई करते हुए बस पब 07 आबीपी 7474 के चालक के विरुद्ध उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के महत्व पर एक वेबिनार आयोजित

गढ़शंकर, 24 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर ‘व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्व’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ त्रासदी में थामा पंजाब का हाथ : खन्ना

होशियारपुर । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में पंजाब राज्य का विशेष स्थान है! उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!