मैनेजर फरार , 5 कर्मचारियों से पूछताछ : एसबीआई की फर्जी ब्रांच पकड़ी

by

छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की फर्जी ब्रांच पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस फर्जी ब्रांच का संचालन छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्रामीण इलाके में किया जा रहा था।  यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव का है।

शक कामकाज के तरीका देखकर पैदा हुआ  :   जानकारी के अनुसार छपोरा गांव के वैभवी कॉम्प्लेक्स में एसबीआई बैंक की शाखा खोली गई थी। ब्रांच के कामकाज के तरीके को देखते हुए ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। ग्रामीणों ने अपना शक मालखरौदा थाना स्टाफ के सामने जाहिर किया। इस पर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने सक्ती जिले की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जानकारी ली। वहां से पता चला कि एसबीआई ने फिलहाल छपोरा गांव में कोई ब्रांच नहीं खोली है।

एसबीआई की मुख्य शाखा से पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई में पहुंची। पुलिस की छापामार कार्रवाई के बीच कथित बैंक मैनेजर मौके पर से फरार हो गया। हालांकि, बैंक में काम करने वाले 5 कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इंटरव्यू लेकर किया था भर्ती स्टाफ :  शुरुआती जांच में कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किया गया था। बैंक की ओर से उन्हें ट्रेनिंग के लिए भी भेजा गया था। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एसबीआई की फर्जी ब्रांच कब से संचालित है। इसमें कितने लोगों का खाता खोला गया है, यह सब जांच के बाद पता चल पाएगा। सभी कंप्यूटर सहित कागजात को जब्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16वें फुटवाल टूर्नामेंट में सहयोग के लिए सरकारी स्कूल गढ़शंकर की प्रिंसिपल सीमा रानी व् स्टाफ के सहयोग के लिए आभार : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

गढ़शंकर।  शहीद-ए -आजम भगत सिंह फुटवाल क्लब गढ़शंकर द्वारा 16वां फुटवाल टूर्नामेंट में सहयोग के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की प्रिंसिपल सीमा रानी सहित पुरे स्टाफ का शहीद-ए -आजम भगत सिंह फुटवाल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

गढ़शंकर, 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। तहसीलदार तपन भनोट की अगुवाई में आयोजित इस समागम में मुख्य अतिथि...
article-image
पंजाब

मनी ट्रांसफर एजेंट से लूटपाट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार : तेजधार हथियारों से भी किया था हमला

फतेहगढ़ साहिब। खमाणो पुलिस ने मनी ट्रांसफर एजेंट का काम करने एक युवक से लूटी गई नकदी के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर, माहिलपुर व पालदी में होंगे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट: ADC राहुल चाबा

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों व स्कूल-कालेजों प्रबंधकों के साथ बैठक कर टूर्नामेंट के सुचारु प्रबंध संबंधी दिए निर्देश होशियारपुर, 06 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!