सीमा रानी का हत्यारा उसका प्रेमी निकला, सड़ी अवस्था में मिला था शव

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर लधेवाल गुरुद्वारा के पीछे नग्न अवस्था में मिले महिला के शव जो बरसाती चो में मिला था के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने दावा किया है कि यह मामला सुलझ गया है। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलपुर ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि उस समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मिरतका की पहचान कराने पर उसकी पहचान वार्ड नं 6 लंगेरी रोड माहिलपुर निवासी सीमा रानी की पत्नी सतीश मोहम्मद के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद मृतक के पुत्र सुखदीन उर्फ ​​जायद मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि सीमा रानी का दस साल पहले अपने पति मोहम्मद से तलाक हो गया था और करीब चार साल पहले सीमा रानी ने अमृतसर निवासी राहुल नाम के युवक से शादी कर उसके साथ रहने लगी थी। उसके साथ एक लड़का भी साथ रहता था। उस समय मिरतका के लड़के सेख़दीन व परिवार वालों ने संदेह व्यक्त किया था कि यह राहुल ने ही अपने साथियों की सहायता से सीमा की हत्या की होगी। माहिलपुर पुलिस ने मिरतका के बेटे के बयान पर राहुल व अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया था और मामले की जांच जारी रखी। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने बताया कि जांच से पता चला है कि मृतक सीमा रानी का रामपाल के बेटे कृष्ण लाल के साथ अवैध संबंध थे।  रामपाल से पुलिस ने पूछताछ की और कबूल किया कि सीमा रानी ने उससे 20,000 रुपये की मांग की थी। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि उसने सीमा की चाकू से हत्या कर दी और उसके शव को चोआ में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है ताकि इस मामले की ओर जांच की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाना: डिप्टी कमिश्नर

उपभोक्ता कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल जरुर करे प्राप्त होशियारपुर, 01 सितंबर: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए...
article-image
पंजाब

Free Dental Checkup for Children

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :    A free dental checkup camp was organized for children at Rayat Bahra International School. On this occasion, the school’s principal, Dr. Hardeep Singh, emphasized that such programs are organized with the...
पंजाब

युवती के साथ छेडख़ानी करने व धमकीयां देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव सकरूली में एक युवती के साथ छेडख़ानी करने तथा उसे डऱाने धमकाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस को दी शिकयत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
Translate »
error: Content is protected !!