मैपमाईइंडिया के सहयोग से पंजाब भर में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू बनाने के तैयारी

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘सड़क सुरक्षा फोर्स'(एसएसएफ) की शुरुआत से पहले पंजाब पुलिस मैपमाईइंडिया की मैपलस एप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस एप के माध्यम से रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स और सुरक्षा चेतावनियों के साथ यात्रियों का मार्गदर्शन किया जा सके। एसएसएफ एक विशेष पुलिस टीम है जो सड़क सुरक्षा और प्रभावशाली ढंग से अपराधियों का पीछा करने के लिए समर्पित है। एडीजीपी ट्रैफिक अमरदीप सिंह राय ने कहा कि मैपमाईइंडिया के सहयोग से राज्य भर में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू बनाने के साथ-साथ बिना किसी लागत के नागरिकों, यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए हमारे यत्नों में से एक विशेष कदम है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने नागरिकों के लिए और ज्यादा सुरक्षित रोडवेज़ बनाने के लिए रियल-टाईम जानकारी प्रदान करने और सार्वजनिक भागीदारी के लिए उत्साहित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काका अमनदीप मट्टू की याद में लगाए रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, समाजसेवी गोल्डी सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट रजि: गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 13वां रक्तदान शिवर भाई घनैया...
article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली ‘स्मार्ट विधानसभा’ बनेगी हरोली – हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण :  मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली। ऊना, 1 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से सरकारी...
article-image
पंजाब

भगवंत सिंह मान की नीदरलैंड यात्रा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर की बैठकें

चंडीगढ़, 21 अप्रैल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नीदरलैंड की यात्रा के दौरान मंगलवार को कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!