मैहिंदवानी में फायरिंग मामला : पुलिस ने 2 युवको को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर साईकल सहित ग्रिफतार किया

by

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर 24 मार्च को फायरिंग करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर साईकल सहित ग्रिफतार कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि र एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा अवैध हथियार तस्करों पर काबू पाने के लिए दिए गए निर्देशों के तहत और डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह की हिदायतों  के मुताबिक पुलिस को उस समय सफलता मिली। जब एएसआई वासदेव पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग कर रहे थे तो उन्होंने दीपक धीमान पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव महिंदवानी के बयान पर 25 मार्च को दर्ज एफआईआर नंबर 53, धारा 384, 307 , 120 बी भ:द ,25 -27 /54 /59 तहत  प्रदीप सिंह उर्फ खड़ा पुत्र दलजीत सिंह निवासी समुंदडा  ,जसकर्णप्रीत सिंह उर्फ कन्नू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कुक्कर मजारा, राजेश कुमार उर्फ बंटा पुत्र पवन कुमार निवासी थाना और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ की गई थी।  इस संबंध में 29 मार्च को आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ खाड़ा पुत्र दलजीत सिंह निवासी समुंदडा थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार किया गया।  उससे  पूछताछ के बाद उसके खुलासा करने पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बारापुर थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस तीन मिस कारतूस, एक मोटर साइकिल ब्रांड स्प्लेंडर कलर ब्लैक नंबर पीबी-07-बीके-0738 बरामद कर लिया गया । उक्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार ने मुझ पर अवैध काम करने के लिए दबाव डाला : सरकार को पता चल गया था कि मैं उनके दबाव में नहीं आऊंगा तो फिर पद से हटा दिया गया – पूर्व डीजीपी ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाए यह आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डीजीपी विरेश कुमार भावरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने उनके ऊपर...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में दस्तार-ए-पंजाब  नौजवान सभा की ओर से दसतार प्रतियोगिता का किया आयोजन

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु राम दास जी के गुरुता गद्दी दिवस और श्री गुरु अमर दास जी के ज्योति ज्योत दिवस की 450 वर्षीय शतावदी को समर्पित दस्तार-ए-पंजाब नौजवान सभा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की...
article-image
पंजाब

अनिंदिता मित्रा पंजाब की नई मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने एक अहम फैसले के तहत IAS अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त किया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आज एक आधिकारिक नोटिफिकेशन...
Translate »
error: Content is protected !!