मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना : 13 मार्च – मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के 3 पद व अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होाग। उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पदों हेतू आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है। वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकाॅम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष टेªड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिकारी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेड़ लगाकर वोट डालने का अनोखा सन्देश : निजी विद्यालय किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :   स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत कई नवाचारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट का मामला : 12 मामलों में 5.91 करोड़ की ठगी, 33 लाख रिकवर

एएम नाथ । शिमला : डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी की जा रही है। साइबर अपराधी आम लोगों को वीडियो कॉल, फोन कॉल, सोशल मीडिया और ईमेल से डराकर ठग रहे हैं। प्रदेश...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर को जिला बनाने की उठाई मांग :गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती काम किया बंद

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित करने और गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने आज एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!