मॉक ड्रिल: हवाई हमले की संभावित स्थिति में आपातकालीन रणनीति का किया प्रदर्शन

by

डी.ए.वी कालेज में सिविल डिफेंस के अंतर्गत सफल मॉक ड्रिल का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की सतर्कता नीति के तहत मंगलवार को डी.ए.वी. कॉलेज, होशियारपुर में सिविल डिफेंस संबंधी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में हुई इस ड्रिल में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया।

मॉक ड्रिल में हवाई हमले के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान होम गार्ड, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पंजाब पुलिस और कई एन.जी.ओज़ ने अपनी भूमिकाएं कुशलता से निभाई। पंजाब होमगार्ड्स के अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

ड्रिल के समापन पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि यह अभ्यास सरकार की सतर्कता नीति के तहत किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन की क्षमता और समन्वय की जांच की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक मॉडल अभ्यास है, जिससे आम जनता को डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को ऐसे हालात से मानसिक रूप से तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से सरकारी निर्देशों का पालन करने और जागरूकता अभियानों में सहयोग देने की अपील की।

इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, 12 पंजाब एन.सी.सी., पुलिस और होम गार्ड के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभ्यास के दौरान आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की भी समीक्षा की गई।

एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने मॉक ड्रिल का संचालन किया। पंजाब पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड के सहयोग से यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर तहसीलदार लारसन सिंगला, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस लोकेश पुरी समेत अन्य अधिकारी और वालंटियर्स भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 भारत लौटे – कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिक रिहा : एयरपोर्ट पर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी और कतर के अमीर का किया धन्यवाद

नई दिल्ली  : कतर ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है. उन्हें इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत सरकार के...
article-image
पंजाब

पार्टीबाजी छोड़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 2 सितंबर: पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे मुश्किल समय में, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित पंजाबी...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद व उनकी धर्मपत्नी ने अपने विवाह की वर्षगांठ पर पौधा लगा कर दी पौधरोपण की प्रेरणा :

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा. : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार श्री सूद ने अपनी विवाह की 42 वर्षगांठ को अपनी पत्नी श्रीमती राकेश सूद पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!