मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार होकर नवांशहर से रसूलपुर जा रहे थे। जब वह अपने गांव रसूलपुर से थोड़ा पीछे थे तो अंधेरा होने के कारण आंखों में लाइटों की रोशनी पड़ने से अचानक बलविंदर सिंह का मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रक नंबर आर.जे.-31-जीबी-1081 के पीछे टकरा गया। ट्रक के पीछे की लाइटें  नहीं जग रही थी और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। इस हादसे में बलविंदर सिंह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गया। जिससे उसको काफी चोटें आईं। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र परस राम निवासी नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह के बयानों पर कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सेवी धनूर थाना केसरी सिंह पुरा जिला गंगानगर, राजस्थान के खिलाफ अपराधिक धारा 279, 304-ए, 427 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिम्पा की रगों में मां पार्टी के लिए बगावत का खून, सुधरने का मौका देने के बावजूद चौथी बार की गद्दारी: डा. नंदा -जिम्पा की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

होशियारपुर । ब्रह्मशंकर जिम्पा द्वारा कांग्रेस पार्टी से बार-बार बगावत किए जाने के बावजूद उन्हें पार्टी ने सुधरने का मौका दिया। लेकिन, जिम्पा पार्टी से मिले सम्मान को पचा नहीं पा रहे तथा उन्होंने...
पंजाब

पंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा

जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

यूपी में टिकटों पर भाजपा की बड़ी समीक्षा! 125 सीटों पर सर्वे पूरा होने की चर्चा : कई मौजूदा विधायकों की उम्मीदवारी पर सवाल

विनोद तावड़े की टीम जुटा रही संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक; 30-31 अक्टूबर की प्रस्तावित बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर हो सकती है चर्चा लखनऊ, 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!