मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट : जिन चेहरों को मिल सकता है इनाम…जानिए

by

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल कर सकते हैं। मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि आगामी चुनावी समीकरणों और संगठनात्मक जरूरतों को देखते हुए मंत्रिमंडल को बढ़ाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह संभावित फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि, मोदी सरकार या एनडीए की ओर से अभी तक मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा

भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन के मंत्री पद से मंगलावर सुबह इस्तीफा देने के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो गया था और पार्टी ने उन्हें दोबारा उच्च सदन के लिए नामांकित नहीं किया। उनके इस्तीफे को राजनीतिक हलकों में संभावित बदलाव की शुरुआती कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पर नजरें  : .सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पर टिकी है, जहां विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटों वाला राज्य है और यहां का राजनीतिक संदेश राष्ट्रीय राजनीति को सीधे प्रभावित करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में यदि बदलाव होता है तो यूपी से आने वाले कुछ सांसदों या प्रभावशाली चेहरों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है या उन्हें संगठात्मक आधार पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

राघव चड्ढा को मिल सकता बड़ा इनाम :  सूत्रों के हवाले से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चर्चा में बताया जा रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी से अलग होकर सात सांसदों के साथ भाजपा खेमे में आए चड्ढा को नई भूमिका मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राघव चड्ढा के जरिये भाजपा पंजाब को साधने की कोशिश कर सकती है। राघव चड्ढा पंजाब से राज्य सभा सदस्य हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देकर मोदी खैमे में आये चड्ढा को बड़ा इनाम मिल सकता है।

नितिन नबीन को अचानक बुलाया गया दिल्ली ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पंजाब से अचानक दिल्ली बुलाए जाने को भी भाजपा की रणनीतिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल के मद्देनजर रही मंगलवार को नितिन नबीन को दिल्ली बुलाया गया।

केवल सरकार का विस्तार नहीं…..राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है तो यह सिर्फ सरकार का विस्तार नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत उन पांच राज्यों का राजनीतिक समीकरण को भी सुलझाने की कोशिशें होंगी, जहां विधानसभा चुनाव होने है। यह फरेबदल इन विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की चुनावी बिसात का अहम हिस्सा माना जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
article-image
पंजाब

24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि जिसके तहत शिक्षा विभाग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!