मोबाइल चलाने से रोका : नाराज हुई 11 वर्षीय बच्ची, लगाया फंदा

by

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन चलाने को लेकर मां और नानी की ओर से डांट पड़ने के बाद बच्ची अपने कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पाया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बच्ची मोबाइल फोन का लगातार इस्तेमाल कर रही थी। इस पर उसकी मां और नानी ने उसे मोबाइल अधिक चलाने को लेकर समझाया और फोन अपने पास रख लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं रात का खाना तैयार करने के लिए रसोई में चली गईं।
कुछ देर बाद जब भोजन तैयार हुआ तो परिजनों ने बच्ची को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची की हालत गंभीर थी। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी इमिग्रेशन सेंटर के बाहर : पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

बटाला  :  इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने दुबई भाग चुके एक आरोपित के कहने पर गोलियां चलाई थी।  पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा...
article-image
पंजाब

40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री...
Translate »
error: Content is protected !!