मोहाली में अचानक शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग : कौन हैं ये कुख्यात गैंगस्टर,

by

मोहाली : पंजाब के मोहाली ज़िले में आज सुबह-सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स (AGTF) का सामना बंबीहा गिरोह के कुख्यात बदमाशों से हो गया।

खरड़ कस्बे के नज़दीक औजला गाँव में यह मुठभेड़ अभी भी जारी है जिससे पूरे इलाके में तनाव है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें ख़ास जानकारी मिली थी कि बंबीहा गिरोह का गैंगस्टर रणवीर राणा गाँव के एक मकान में छिपा हुआ है। सूचना पुख़्ता होते ही पुलिस टीम ने रणवीर राणा को पकड़ने के लिए मकान की घेराबंदी कर ली।

पुलिस ने जब बदमाश को आत्मसमर्पण करने को कहा तो जवाब में राणा और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी तेज़ थी कि इलाका गोलियों की गूँज से थर्रा उठा।

फ़िलहाल तक गैंगस्टर की ओर से पुलिस पर लगातार गोलियाँ चलाई जा रही हैं और जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी मोर्चा संभाले हुए है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि मकान के अंदर कितने अपराधी छुपे हैं।

इस मुठभेड़ का एक और बड़ा पहलू सामने आया है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो ये बदमाश पिछले हफ़्ते मोहाली के फेज-7 इलाके में हुई फायरिंग की वारदात से जुड़े हो सकते हैं। उस घटना में सिंचाई विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी मनिंदर के घर पर बेख़ौफ़ बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियाँ बरसाई थीं। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या ये वही अपराधी हैं जो उस वारदात के बाद से फ़रार थे।

यह घटना पंजाब में संगठित अपराध की चुनौती को फिर से सामने लाती है। पुलिस की विशेष टीम बहादुरी से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जैसे ही हमें कोई नई जानकारी मिलेगी हम आपको तुरंत अवगत कराएँगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का ‘मास्टरमाइंड’, जिसने गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर चलाई गोली

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में हमले की कोशिश की गई. यह हमला नारायण सिंह चौड़ा ने किया, जो कि पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों में हड़कंप : इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश

पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों से जनता सड़क पर है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते जगह-जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी...
article-image
पंजाब

नौजवान फजूल खर्च से बचे, आमदनी शुरू होते ही सेविंग पर दे धयान-परमजीत सचदेवा

लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में मयूचुअल फंड पर सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नौजवान पीढी को चाहिए कि जब उन्हे नौकरी मिल जाए तभी से सेविंग पर धयान केंद्रित करना शुरू करे और मौजूदा...
article-image
पंजाब

Youth Beaten by Police While

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 08 : In recent days, instead of listening to or addressing the legitimate demands of apprentice linemen working at the electricity board, the Punjab Police reportedly acting on directions from...
Translate »
error: Content is protected !!