मोहाली में पूर्व AAG की पत्नी की बेरहमी से हत्या : गला घोंटकर मार डाला, नौकर पर शक

by

मोहाली। फेज-5 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

घटना के समय कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए थे। पुलिस को घर के नौकर नीरज पर वारदात में शामिल होने का शक है। उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। मंगलवार सुबह जब नौकरानी काम पर पहुंची तो उसने देखा कि घर का नौकर 25 वर्षीय नीरज कुर्सी से बंधा हुआ था अशोक गोयल की लाश वहीं पड़ी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि लुटेरे घर में लूटपाट की और गहने और कैश लेकर फरार हो गए।

शक है कि विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को नौकर नीरज पर शक है, जो पिछले 9 साल से परिवार के साथ काम कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर ने संभाला पदभार

चेयरमैन फाइनांस कमेटी ने भी जिम्मेदारी संभाली शहर में हुआ बेमिसाल विकास, भविष्य में भी कोई कमी नहीं रहेगी: सुंदर शाम अरोड़ा समूह पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में कोरोना संबंधी लोगों को जागरुक करने...
article-image
पंजाब

पांच पेड़ मोटर पर अभियान के तहत 17वां पेड़ों का लंगर गांव नसीराबाद और चार अन्य गांवों में लगाया जा रहा : खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा, इन महापुरुषों के क्षेत्र में अग्रणी संस्था गरीब दा मूंह, गुरु दी गोलक संस्था...
article-image
पंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा : घर में घुसकर की थी मारपीट

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा सुनाई गई है। मामला साल 2008 है, जिसमें अब 15 साल बाद सजा हुई है. जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

एक शिक्षण संस्थान से सेवानिवृत साथियों की बैठक आयोजित

गढ़शंकर , 15 दिसंबर –  प्रवासी भारतीय इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से गढ़शंकर में आयोजित हुई। इस बैठक में पिछले लंबे समय तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत...
Translate »
error: Content is protected !!