सोफे से उठते वक्त गोली चलने से NRI की मौत : CCTV में कैद हुई घटना

by

फाजिल्का। जिले में अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की सोफे से उठते समय कमर टंगी बंदूक चलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके पिता दर्शन सिंह ब्लाक समिति के मेंबर भी हैं।

मृतक के पिता का बयान दर्ज :  यह घटना सोमवार को देर शाम घटी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना सदर प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता दर्शन सिंह का बयान दर्ज करा लिया गया है। बीएनएस की धारा 194 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।वहीं, गमगीन माहौल के बीच मृतक NRI का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच :  थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक, मृतक के घर जाकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इस दौरान देखा गया कि हरपिंद्र अपने कुछ नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सोफे पर बैठा था और उसकी कमर में पिस्टल खोंसा हुआ था। वह जैसे ही सोफे से उठा तो लोडेड पिस्टल चल गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

2 साल पहले विदेश से लौटा था :  घटना के बाद आसपास मौजूद रिश्तेदार उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक हरपिंद्र करीब दो साल पहले ही विदेश से वापस आकर यहां रहने लगा था और शादी के बाद उसके घर एक बेटी ने जन्म लिया था, जो कि दो साल की है।

मृतक के घर पहुंचे आप विधायक : इधर घटना का पता चलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी के नेता और गांव के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। विधायक गोल्डी मुसाफिर ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार संग दुख साझा किया और उनका ढांढस बंधाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गलत दावा किया तो हर प्रोडक्ट पर 1 करोड़ जुर्माना लगा देंगे : सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के प्रति किया आगाह

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हर्बल उत्पादों का कारोबार करने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के...
article-image
पंजाब

भारत की 8.7 फीसदी आबादी शूगर से पीड़ित- डा. रघूवीर

गढ़शंकर। एसएमओ डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि हैल्थ वैलनैस सैंटरों में शुगर, हाईपरटैंशन व मोटापे जेसे अलग-अलग गैर संचारी बीमारियों के लिए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। यह स्क्रीनिंग कैंपों का...
article-image
पंजाब

जिले की 73 मंडियों में की जाएगी गेहूं की खरीद: कोमल मित्तल

मंडियों में शैड, पीने के पानी, रोशनी व अन्य सुविधाओं का का किया गया है विशेष प्रबंध, किसानों को सूखी फसल की मंडियों में लाने की अपील की होशियारपुर, 5 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर ने...
article-image
पंजाब , समाचार

अस्सी के करीव तूड़ी से भरे दो ट्रकों सहित ट्रैकटर ट्रालियों को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

गढ़शंकर: जिलाधीश के निर्देशों के बावजूद उद्योगों दुारा तूड़ी का उपयोग बिभिन्न कार्यो के लिए जारी है और प्रशासन और पुलिस भी कोई कड़ा कदम उठा नहीं रहे। आज माहिलपुर पुलिस थाने के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!