मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को ‘दलबदल विरोधी कानून’ के तहत लाया जाएगा : मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 20 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि जनादेश को नुकसान पहुंचाने वाले मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को ‘दलबदल विरोधी कानून’ के तहत लाया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय निकायों को दलबदल विरोधी कानून के तहत लाने संबंधी वादे पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए, तिवारी ने कहा कि स्थानीय निकायों को इस कानून की सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि कई मौकों पर अवसरवादी चुने हुए प्रतिनिधि पाला बदल लेते हैं, क्योंकि इस तरह के विश्वासघात के खिलाफ कोई रोक नहीं है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ इस बात का सबसे खराब उदाहरण साबित हुआ है कि कैसे दिनदहाड़े लोकप्रिय जनादेश को चुराया गया। इन हालातों में यदि सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप न होता, तो चंडीगढ़ नगर निगम पर अवसरवादी लोगों का कब्जा होता। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसीलिए वे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भाजपा के संजय टंडन को वोट देने का मतलब चंडीगढ़ में लोकतंत्र के जल्लाद अनिल मसीह को वोट देना होगा।
तिवारी ने कहा कि संविधान की अनुसूची 10 से संबंधित प्रावधानों में संशोधन कर नगर निकायों पर दलबदल विरोधी कानून के प्रावधान लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय/नगर निकाय जमीनी स्तर पर शासन की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं, जहां इस कानून की उतनी ही जरूरत है जितनी विधानसभाओं और संसद जैसे विधायी निकायों में है।
वार्ड 30 में हुई आप की बैठक :   आम आदमी पार्टी के नेता हरदीप सिंह बुटेरला द्वारा वार्ड नंबर 30 में और मार्केट एसोसिएशन 41-डी के अध्यक्ष रमेश आहूजा द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वार्ड में आने वाले गांव बढेरी और बुटेरला के निवासी भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए, इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि उनके चुनाव अभियान में आप कार्यकर्ताओं से मिल रहे सरगर्म समर्थन के लिए वह बहुत आभारी हैं।
इस अवसर पर आप नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया, लंबरदार राजिंदर सिंह बडहेड़ी, जो अखिल भारतीय जाट महासभा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, और कामरेड जोगा सिंह भी मौजूद थे।
भाकपा-माले (लिबरेशन) ने तिवारी का समर्थन किया  :   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (लिबरेशन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज तिवारी से उनके पैतृक घर पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय समिति के सदस्य कंवलजीत सिंह ने किया और इसमें सचिव लाल बहादुर व अन्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A”Health check up medical

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : Today BSF Kharkan Hoshiarpur organised a “Health check up medical camp” to provide free health check up and treatment for BSF personnel and their families. In this medical camp, Medical...
article-image
पंजाब

डॉ. आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के मौके आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा तीसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 7 दिसंबर: आज भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती महिंदर कौर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, श्रीमती हरबंस कौर सुन्नी, श्री प्रेम मान यूके और...
article-image
पंजाब

पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना ने की राजनाथ सिंह से चर्चा

पंजाब में अमन शान्ति स्थापना के लिए खन्ना केंद्रीय रक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग होशियारपुर 12 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत...
article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों की दुकानें होंगी सील : नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर

होशियारपुर, 21 जनवरी: नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर जुर्माना और ब्याज माफी की विशेष योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे नागरिकों...
Translate »
error: Content is protected !!