यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां : कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भी नहीं आया नजर

by
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को दिल्ली में यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। ‘अस्थि विसर्जन’ के लिए गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना घाट पर अनुष्ठान किया गया।  इस दौरान मनमोहन सिंह के परिवार के लोग और कुछ सिख नेता मौजूद थे। गांधी परिवार से कोई सदस्य नहीं आए थे। कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भी नजर नहीं आया।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ था मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार :  शनिवार को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया था। रविवार को सिख परंपरा के अनुसार उनका अस्थि विसर्जन हुआ। डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य लोग निगम बोध घाट से राख और अवशेष लेकर गुरुद्वारा मजनू का टीला पहुंचे। यहां शबद कीर्तन, पाठ और अरदास किया गया। इसके बाद अस्थि विसर्जन किया गया।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर हो रही राजनीति :   मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीति जारी है। सार्वजनिक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया है। दावा किया कि सरकार ने न केवल मनमोहन सिंह बल्कि उनके परिवार का भी अनादर किया है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए दुख की इस घड़ी का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।
                              निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है। सरकार को उनके प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना। उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं। आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।”
जेपी नड्डा बोले कांग्रेस कर रही सस्ती राजनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके जवाब में कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान से पता चलता है कि उनकी मानसिकता कितनी घृणित है। वे अंतिम संस्कार तक पर राजनीति कर रहे हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। केंद्र ने स्मारक के लिए जगह आवंटित की है। उनके परिवार को इस बारे में सूचित किया है। कांग्रेस “सस्ती राजनीति” कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SP की 24 वर्षीय बेटी की जालंधर हाइट्स-2 में मौत, मौके से मिला ‘I am sorry’ लिखा पन्ना

पिता फरीदकोट पुलिस में एसपी, मौके से मिला ‘I was wrong, I am sorry’ लिखा पन्ना; पुलिस जांच में जुटी जालंधर। जालंधर हाइट्स-2 में सोमवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवती की बहुमंजिला इमारत से...
article-image
पंजाब

सोनिया मान को राजासांसी हलका इंचार्ज बनाया : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2027 को लेकर को बदलाव शुरू

आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए।  आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार पर फोकस किया है। आज 5 हलकों के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों में शुमार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  नालागढ़ :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के दभोटा में उत्तर भारत के पहले एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!