यह तो राजे हैं, गनमैनों के साथ स्कूलों में जाते रहे हैं…… गनमैनों के साथ धर-उधर घूमते रहते : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोधियों पर कसा तंज

by

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान महिमा सिंह वाला गांव पहुंचे, जहां बैलगाड़ी दौड़ की बहाली को लेकर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किला रायपुर के ये खेल 1933 से चले आ रहे हैं, तो हम इन्हें रोकने वाले कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विरासत को संभालने और प्राइवेट संस्थानों को खरीदने वाली पहली सरकार है, जबकि पुरानी सरकारें तो सरकारी संस्थानों को घाटे में दिखाकर बेच देती थीं। वहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि “यह तो राजे हैं, गनमैनों के साथ स्कूलों में जाते रहे हैं।

गनमैनों के साथ धर-उधर घूमते रहते हैं। इनके पिता ने कुछ बना लिया, इन्हें तो खुद कुछ पता ही नहीं है। बस यहां-वहां चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, हम आधे से ज्यादा लोग पंचर ही लगा लेते हैं। शर्त लगा लो और पूछो कि पंचर लगाने में क्या प्रयोग होता है- इन्हें कुछ नहीं पता। इनके और हमारे बीच के कानून का यही अंतर है। हमारी तो भगवान ने रेती लगाकर रगड़ाई की है।

इस मौके पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खेतों ने कहा कि विरासती खेलों के तहत अब कुत्तों और कबूतरों के खेलों की भी अनुमति दी जाएगी। लेकिन इन आयोजनों में नशे की कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने संबंधित एसोसिएशनों को चेताया कि वे खुद भी इन गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी तरह की नशे से जुड़ी चीजों को बढ़ावा न दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर बैलगाड़ियों की दौड़ देखी हो, उसके द्वारा दोबारा इन खेलों को शुरू करने की खुशी समझ सकते हो। नशे से जुड़ी गतिविधियों पर तंज कसते हुए कहा कि जो नशे की कमाई से महल बनाकर बैठे है। उनके घरों में दीपमालाएं नहीं होने देंगे। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को अब पकड़ा जा रहा है और जब कार्रवाई होती है। पीछे बड़ी कार्रवाई की तो कुछ लोग उनके पक्ष में खड़े हो गए है। कहते है कि उसके अधिकारों का हनन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “हम तो कीड़े-मकोड़े और पशु हैं, असली इंसान तो यही है।

सीएम ने कहा कि श्री गुरु नानक देव के पास बैलों की जोड़ी थी। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी 16 साल खेती की है। यह खेले तो हमारी अपनी है। पता नहीं कौन से बाबू के दिमाग में आया होगा कि पशु को टॉर्चर करते है। हम इन्हें बेटों की तरह पालते है। चलो बना दिए कानून। हमारे रिवाज है कि बैल की उम्र होने पर बुजुर्ग की तरह सेवा करते है। जो व्यक्ति काम लेकर बैल को छोड़ देता है। उसे हमारे गांवों में अच्छा नहीं समझता है। हमारा इस कदर का प्यार है। ऐसे में हम उन पर अत्याचार कर सकते है।
उन्होंने कहा कि बैलों की रेस शुरू करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है। राज्यपाल साहब के पास चला गया। उनसे मैंने बातचीत की। राष्ट्रपति साहिब से मंजूरी के लिए चला गया है। वहां से अनुमति मिलते ही यह काम शुरू हो जाएग। हालांकि उन्होंने कहा कि जब दौड़ शुरू होगी, तो एक नियम जरूर बनाया है। हमने तय किया है कि चालक के पास किसी तरह कोई छड़ी या अन्य सामान नीं होना चाहिए। पशुओं को शाबाशी के सहारे चलाने होंगे। यहां पर फिक्सिंग नहीं है। यह पंजाब का एक रंग है। रंगले पंजाब का सपना देखा है। इस रंग के बिना कैसे पंजाब को रंगला बना लेंगे। 2022 में जब आप वोट डालने गए तो उस समय भगवंत मान की राह साफ नहीं कर रहे थे। आप अपनी राह में फेंके गए पत्थर साफ कर रहे थे। अब इन राहों को साफ करना मेरा फर्ज है। वह ही खंभे, ग्रिड, ट्रांसफॉर्मर और जंपर है। लाइट आती है की नहीं। प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदा गया है। थर्मल प्लांटों में किसी तरह के कोयले की कमी नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश सबंधित है दोनो चोर : बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाइक स्मेत पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान दो बाइक चोरों को चोरी के बिना नंबर बाईक स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है।               जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
article-image
पंजाब

Special camps to be held

Hoshiarpur/Nov. 22/Daljeet Ajnoha  : Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that as per the directions of Chief Electoral Officer, Punjab, special camps will be held on 23.11.2024 (Saturday) and 24.11.2024 (Sunday) (except Assembly Constituency...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में...
Translate »
error: Content is protected !!