यातयात नियमों को तोड़ने वालों को नही जाएगा बख्शा :नियमों उलंघना करने पर वाहन ज़ब्त करने और ड्राइविंग लायसेंस रद्द करने के निर्देश

by

चंडीगढ़। : पंजाब में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगो की मौतों की संख्या लगातार भी बढ़ने से चिंतित पंजाब सरकार ने कड़े कदम उठाने का फ़ैसला करते हुए साफ कर दिया है के अव यातयात नियमों को तोड़ने वालों को बख्शा नही जाएगा। इसी के चलते पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सड़क नियमों की सख्ती से पालना और इनको लागू करने के लिए आधुनिक यंत्रों का प्रयोग पर ज़ोर दिया है।

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब सिवल सचिवालय में सड़क सुरक्षा पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की समीक्षा मीटिंग करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंध स्पष्ट हिदायतें हैं कि राज्य के लोगों की जान की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिस के लिए सड़क नियमों की सख्ती से पालना सबसे ज़रूरी है।

उन्होंने आज परिवहन और गृह विभाग के अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर नियमों की पालना के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले आधुनिक यंत्रों की तुरंत खरीद करने के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, रेड लाइट का उल्लंघन, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग, बिना हेलमट और सीट बेल्ट से वाहन चलाना आदि उल्लंघनाएँ जिनका सीधा मानव जीवन से सम्बन्ध है, पर पूर्ण सख्ती से चैकिंग की जाये और इनके उल्लंघन के दोषियों को कानून मुताबिक सख़्त सज़ाएं दीं जाएँ।

उन्हीनो कहा के यातायात नियमों की उलंघना करने वालो के वाहन ज़ब्त करने और ड्राइविंग लायसेंस रद्द करने से भी गुरेज़ न किया जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क नियमों की पालना के लिए जुर्माने और सज़ाओं से भाईचारक सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत उल्लंघन करने वालों से खूनदान, पौधे लगाने, स्कूली बच्चों को पढ़ाने की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

मुख्य सचिव वर्मा ने आगे कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सख्ती से चैकिंग यकीनी बनाने के लिए 800 एल्लकोमीटर की खरीद की जा रही है। इस सम्बन्धी पुलिस विभाग को तीन महीनों के अंदर यह प्रक्रिया मुकम्मल करने के लिए कहा है। इसी तरह मानव स्रोतों के सभ्य प्रयोग के लिए ई-चालानिंग मशीनों को उत्साहित करते हुये इनकी एक महीने के अंदर खरीद के लिए कहा गया है।

मीटिंग में सड़क सुरक्षा के बारे लींड एजेंसी के डायरैक्टर जनरल आर. वेंकट रत्नम्, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. पी. सिंह, प्रमुख सचिव वित्त ए. के. सिन्हा, सचिव गृह गुरकीरत कृपाल सिंह, सचिव लोक निर्माण प्रियांक भारती, सचिव स्कूल शिक्षा के. के. यादव, ए. एस. राए, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर मोनीश कुमार, डायरैक्टर मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान डा. अविनाश कुमार, ट्रैफ़िक सलाहकार डा. नवदीप असीजा के इलावा एन. एच. ए. आई के प्रतिनिधि और कमेटी मैंबर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल को EC की नोटिस – यमुना में जहर और नरसंहार के दावे का आज रात 8 बजे तक दें सबूत

नई दिल्ली, 28 जनवरी। यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फंसते प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
article-image
पंजाब

एमए हिंदी सेमेस्टर 2 और 4 के नतीजे शानदार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे एमए हिंदी 2 और 4 कोर्स के नतीजे शानदार रहे हैं। इस बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!