मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

by

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से किया गया है। दोनों ही गर्भवती महिलाएं अब श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में उपचाराधीन हैं।
एसडीएम गोहर का अतिरिक्त कार्यभार देख रही स्मृतिका नेगी और बीडीओ गोहर सरवन कुमार ने खुद मौके पर मौजूद रहकर इन गर्भतनी महिलाओं के रेस्क्यू ऑपरेशन का संचालन किया।
बता दें कि बाड़ा, परवाड़ा और तलवाड़ा में भी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। सड़कों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
एसडीएम गोहर स्मृतिका नेगी ने बताया कि इस रेस्क्यू आपरेशन में एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों के जज्वे को सलाम करना चाहिए। करीब डेढ़ घंटे तक बिना किसी रास्तों के पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद इन महिलाओं को कुर्सी पर बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एम्बुलेंस के माध्यम से आगे अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जहां जहां से जानकारी मिल रही है वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में तत्परता दिखाई जा रही है। इस कार्य में बीडीओ गोहर और अन्य टीमें भी पूरी तरह से दिन रात मैदान में डटी हुई हैं।
—————
एसडीएम और बीडीओ ने खुद चलाया बेलचा

एक रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एक जगह पर सड़क पर मलबा गिरा हुआ था और स्थानीय लोग इस मलबे को हटाने में जुटे हुए थे। इस कार्य में एसडीएम गोहर स्मृतिका नेगी और बीडीओ गोहर सरवन कुमार ने भी अपना योगदान देकर श्रमदान किया और खुद बेलचा पकड़कर मलबे को हटाने का कार्य किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ और छल और हेर-फ़ेर से नहीं चलती है सरकार : पहले प्रदेश से बोला झूठ, अब मातृशक्ति के साथ छल कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

गारंटी 22 लाख महिलाओं को 1500 देने की थी लेकिन अब कर रही है गोल-मोल एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सुरेश चंदेल ने दिया झटका:पार्टी का हाथ छोड़ फिर से भाजपा में

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके...
article-image
पंजाब

एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर ने श्री खुरालगढ़ साहिब में सादे ढंग से आनंद कारज रचाया

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी की चरण स्पर्श धरती तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में एक वकील जोड़े ने सादे ढंग से आनंद कारज रचाया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व बार एसोसीएशन...
article-image
पंजाब

पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने घेरी सांसद मीत हेयर की कोठी

बरनाला, 8 नवंबर : बरनाला में इन दिनों सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर के पास किसानों का पहले ही धरना चल रहा है। बुधवार को पंजाबभर से वन विभाग के मुलाजिमों ने...
Translate »
error: Content is protected !!