भाजपा विधायक आशीष कुमार के चाचा और भाई को अवैध खनन मामले में जमानत मिली

by

हमीरपुर, 2 मई :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित सत्र न्यायालय ने अवैध खनन मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक आशीष कुमार के चाचा और भाई को नियमित जमानत दे दी है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद विधायक के भाई उमेश शर्मा और चाचा प्रवीण शर्मा 17 दिन की न्यायिक हिरासत में रहने के बाद जेल से बाहर आए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 15 अप्रैल को आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद यहां की अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

यह मामला 13 अगस्त, 2025 का है, जब पुलिस ने सुजानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुंघ खड्ड में स्थित महालक्ष्मी स्टोन क्रशर पर छापा मारा था, जिसमें प्रवीण और उमेश साझेदार हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पत्थर, बजरी, मशीनरी और अन्य सामान जब्त किए और अवैध खनन का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने स्टोन क्रशर के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 19 मार्च, 2026 को अग्रिम जमानत दे दी थी, जबकि प्रवीण और उमेश की इसी तरह की याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

ऊना, 16 जून – उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपसवाल

उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। तीसा :  उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय लग रहा है । वह शनिवार से दिल्ली में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी...
Translate »
error: Content is protected !!