4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

by

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच शमशर-चवाई सड़क मार्ग पर बालीओल के पास एक चलती गाड़ी पर अचानक चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से 4 महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी शिक्षिकाएं स्कूल से छुट्टी के बाद वापस आनी लौट रही थीं।

इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तेज तूफान और खराब मौसम को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। यह घटना क्षेत्र में भारी शोक और चिंता का कारण बनी हुई है।

शाम पांच बजे हुआ हादसा :  अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास भारी आंधी तूफान के कारण चीड़ का एक पेड़ चलती गाड़ी पर गिर गया। इस वजह से बोलेरो गाड़ी सड़क से नीचे पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 स्कूल अध्यापिकाएं थी। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई है।

मृतकों की सूची :

1. स्नेह लता, पत्नी टिका नंद, गांव पारलीधार, उम्र 38 साल
2. बंती कौंडल, पत्नी हेमदत, गांव लामीसेरी, उम्र 54 साल
3. उषा कुमारी, पत्नी मदन लाल, गांव तराला, उम्र 43 साल
4. सीमा आजाद, पत्नी जिया लाल आजाद, गांव रोपडी, उम्र 54 साल

घायलों की सूची : 1. . सुरेश चन्द, पुत्र देशराज, गांव रोपडी, उम्र 42 वर्ष, वाहन चालक
2. तारा देवी, पत्नी रविन्दर कुमार, गांव रोपडी, उम्र 47 वर्ष
3. रीना कुमारी, पत्नी प्रेम सागर, गांव कठेहड, उम्र 40 साल

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोक व्यक्त किया :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुखद हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest All

Phagwara /Daljeet Ajnoha/May 15 :  Rajinder Singh Chandi, Rural Area In-charge of Shiromani Akali Dal (SAD) for Phagwara, conducted a special tour of the Banga constituency ahead of the upcoming municipal corporation elections. On...
article-image
पंजाब

दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला : दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार दो आईएएस अधिकारियों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलतापूर्वक सम्पन्न …14वीं विधान सभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा : कुलदीप पठानियां

धर्मशाला:   शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय : नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि कर 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति

एएम नाथ। शिमला : मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एम.सीएच. तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने का निर्णय लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!