यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

by

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई
ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोविड पाॅजिटिव रोगियों की सुविधा के लिए संस्थागत देखभाल में वृद्धि करते हुए यात्री निवास, चिंतपुर्णी को भी समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के रुप में प्रयोग करने की अधिसूचिना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित एसपी ऊना, एसडीएम अंब, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, ऊना को शीघ्र सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्री निवास चिंतपुर्णी को तुरंत प्रभाव से डीसीसीसी के रुप में आरक्षित रखा जाएगा जिसे डीसीसीसी खड्ड की क्षमता के पूर्ण होने पर प्रयोग किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला के दो स्वास्थ्य संस्थानों को कोविड देखभाल स्वास्थ्य केन्द्रों की श्रेणी से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल अब कोविड देखभाल स्वास्थ्य केन्द्रों के रुप में कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएचसी धुसाड़ा में अब अन्य रोगियों का उपचार जारी रहेगा। इसके अलावा नंदा अस्पताल, ऊना में कोविड रोगियों के लिए स्वास्थ्य एवं उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिसूचित निर्धारित दरों पर जारी रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात : हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन, नाचते हुए लहूलुहान हुई

एएम नाथ। मंडी : छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
Translate »
error: Content is protected !!