या तो दाल में कुछ काला है, या सारी दाल ही काली : कुंवर विजय प्रताप

by

कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर कुंवर विजय प्रताप का सुखबीर बादल पर तीखा हमला
चंडीगढ़ : 30 सितम्बर
बीते दिन पंजाब विधानसभा सेशन में आम आदमी पार्टी के विधायक तथा पूर्व ए.जी. कुंवर विजय प्रताप ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड की बात करते हुए कहा कि एल.के. यादव की एसआईटी द्वारा सुखबीर बादल को इस मामले में तलब किया गया था पर जब पूछताछ के बाद सुखबीर बादल बाहर आए तो उन्होंने बयान दिया कि अकाली दल की सरकार आने पर कुंवर विजय प्रताप को नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि सुखबीर बादल को एलके यादव की एसआईटी ने तलब किया था तो पूछताछ के बाद उनके खिलाफ बयानबाजी क्यों की गई, यह ताकत सुखबीर बादल को किस ने दी?
कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि एलके यादव वाली एसआईटी ने सुखबीर बादल से कोई पूछताछ नहीं की बल्कि उन्हें चाय व पकौड़े खिला कर भेज दिया गया। इसके अलावा यह भी कह कर भेजा गया कि कुंवर विजय प्रताप करके ही सुखबीर बादल को तलब किया गया है। आप के विधायक बोले कि उस समय कहा जा रहा था कि एलके यादव को हाईकोर्ट ने एसआईटी प्रमुख बनाया था पर असल में बात कुछ और ही थी। यादव पहले आईजी रैंक के अधिकारी थे तथा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि एसआईटी में एडीजीपी रैंक का अधिकारी लगाया जाए।
उस समय की आईपीएस सूची के मुताबिक 35 अधिकारी ऐसी थे जो एडीजीपी अथवा अन्य रैंक पर मौजूद थे। जिसके बाद कैप्टन सरकार ने 4 मई को 8 अधिकारियों की पदोन्नति की थी, जिसमें एलके यादव 8वें नंबर पर थे, फिर भी यादव को एसआईटी का प्रमुख बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले यादव की पदोन्नति की फिर उन्हें एडीजीपी लगा कर एसआईटी का प्रमुख बनाया गया था। कुंवर विजय प्रताप ने सवाल करते हुए कहा कि यह कार्य क्यों किया गया, या तो दाल में कुछ काला है, या सारी दाल ही काली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लड़कियों के लिए 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए प्लेसमेंट और कैरियर मार्गदर्शन सेल के प्रयासों के तहत नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
article-image
पंजाब

बाहरी व्यक्तियों को सांय 6 बजे  चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिले से बाहर जाने के आदेश

मतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी – – पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब से मालविंदर कंग को और डॉ राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से टिकट : पंजाब में AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से डॉ राजकुमार चब्बेवाल और...
Translate »
error: Content is protected !!