युजवेंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ी : एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सार्वजनिक किए पर्सनल मैसेज

by

भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर खेल के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सड़क पर सिगरेट फेंकने के विवाद में घिरे चहल पर अब एक एक्ट्रेस और मॉडल ने गंभीर दावा किया है।

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने आकर चहल द्वारा भेजे गए कथित ‘पर्सनल मैसेज’ का खुलासा कर सनसनी फैला दी है।

एक्ट्रेस और मॉडल तानिया चटर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के कैमरों के सामने अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स दिखाती नजर आ रही हैं। तानिया का दावा है कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें सीधे मैसेज (DM) किया है। वीडियो में वह अपना फोन दिखाते हुए यह साबित करने की कोशिश कर रही हैं कि क्रिकेटर उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।

तानिया के दावों के मुताबिक, युजवेंद्र चहल ने उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए लिखा था- ‘आप क्यूट हो’ (You are cute)। हालांकि, अभी तक इन संदेशों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही युजवेंद्र चहल की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है। लेकिन इस खुलासे ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है और क्रिकेट फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है।

गौरतलब है कि साल 2025 में धनश्री वर्मा से तलाक होने के बाद से ही चहल की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। बीच में उनका नाम आरजे महवश के साथ भी जुड़ा, लेकिन बाद में दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। हाल ही में एक वीडियो में उन्हें कार से सिगरेट फेंकते हुए देखा गया था, जिसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगाई थी।

फिलहाल युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। जहां एक तरफ वह विकेट चटकाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मैदान के बाहर लग रहे इन आरोपों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तानिया चटर्जी के इस दावे के बाद अब देखना यह होगा कि क्या चहल इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या मामला और तूल पकड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ 16 जून | पुलिस की ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस : आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है जांच

अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद चंद्र शेखर आजाद पर पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने लगाए संगीन आरोप…..इस्तेमाल कर छोड़ दिया

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी सामाजिक सक्रियता नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद है। इंदौर की...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी आप सरकार : विधायक रौड़ी

सरकारी अदारो में जनता को मिलेगा सम्मान गढ़शंकर : हलका विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने दूसरा बार विधायक चुने जाने पर विभिन्न गांवों के दौरे कर ग्रामीण निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!