युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

by

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई। जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि यह फायरिंग देर रात लगभग 1 बजे हुई। आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल से की गई है। हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसएचओ सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस बारे में घटना के जब एसपी फगवाड़ा को पता चला उन्होंने पुलिस की टीमें बना कर दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं। इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट पहुँची सीबीआई

नई दिल्ली । दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त करने वाले फ़ैसले के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। ट्रायल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वजीफे के चैक अमृतधारी विधार्थियों को डा. राय ने वितरित किए

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अमृतधारी विधर्थियों के लिए शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा भेजी गई 82 हजार रूपए की भेजी वजीफा राशी एसजीपीसी सदस्य ड़ा. जंग...
Translate »
error: Content is protected !!