युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगा दी आग : ग्रामीणों ने मचाया बवाल तो आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

by

एएम नाथ :  चम्बा ।  सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला सामने आया।

यह घटना जालपा मंदिर का है, जहां एक युवक ने अपने ही समुदाय से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखे गए माता के पवित्र वस्त्र को आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष व्याप्त हो गया है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

क्या है मामला?….  जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय से संबंध रखने वाले एक युवक ने मंदिर की पवित्रता को भंग करते हुए माता पर चढ़ाए गए वस्त्र को आग के हवाले कर दिया। जैसे ही ग्रामीण मंदिर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पूरे इलाके में घटना की खबर फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सदर थाना के SHO दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछताछ की है। सदर थाना प्रभारी (SHO) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चंबा थाने लाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग

आस्था से जुड़ी इस घटना को देखते हुए ग्रामीणों ने चंबा थाना और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस घिनौने कृत्य के खिलाफ सख्त से सख्त FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं को बहुत आहत करता है, और तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं।

आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

वहीं, आरोपी युवक के परिजनों ने घटना की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की। परिजनों ने इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना नहीं होगी। परिजनों का कहना है कि वे इस कृत्य के लिए शर्मिंदा हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : राज्य में पशु चिकित्सा सेवा के तहत चलाई जाएंगे 44 मोबाइल वैन: चंद्र कुमार

फसल बीमा योजना मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना धर्मशाला, शाहपुर, 29 नवंबर। राज्य के पशु चिकित्सा सेवा के तहत 44 मोबाइल वैन शीघ्र ही चलाई जाएंगी ताकि पशु पालकों को घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रुपिन पास में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू …..1600 से 1700 भेड़-बकरियां भी सुरक्षित निकालीं

एएम नाथ।   किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में खराब मौसम के बीच रुपिन पास के समीप फंसे चरवाहों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!