युवती ने कपड़े उतारे और पूरी यूनिवर्सिटी घूमी : युवती को जबरन हिजाब पहनाना चाहता था ईरान का कठमुल्ला शासन

by
ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती  ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया। युवती जबरदस्ती हिजाब पहनाने का विरोध कर रही थी। ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया।

युवती ने अपने अंडरगारमेंट छोड़ कर सब कुछ उतार दिया और यूनिवर्सिटी में घूमती रही। महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दावा है कि यह कदम युवती  ने हिजाब पहनने के दबाव के विरोध में उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी तेहरान के आजाद इस्लामिक यूनिवर्सिटी में शनिवार (2 नवम्बर, 2024) को एक छात्रा ने यह कदम उठाया। बताया गया कि महिला पर ईरान की पुलिस ने हिजाब पहनने का दबाव डाला था। इसके बाद वह इन पुलिसकर्मियों से भिड गई।

इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। वह केवल अंडरगारमेंट में रह गई। उसने इसी अवस्था में पूरे यूनिवर्सिटी परिसर के चक्कर काटे। इस दौरान बाकी छात्र-छात्राएँ उसकी फोटो वीडियो बनाते रहे। महिला ने एक जगह पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन भी किया। उसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में महिला को अंडरगारमेंट में एक सीमेंट के स्लैब पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वह इस दौरान कुछ लोगों से बहस कर रही है। उसके आसपास कई लोग इकट्ठे हैं और देख रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में वह यूनिवर्सिटी परिसर में घूमती हुई दिखाई पड़ती है। इस बीच वह कपड़े फाड़ती है। उसका वीडियो बना रहे लड़के-लडकियाँ आश्चर्य में शोर मचाते हुए भी दिखते हैं। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला को इस विरोध प्रदर्शन के बाद गार्ड एक गाड़ी में उठा ले गए। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि महिला मानसिक तौर पर बीमार है इसलिए उसने यह कदम उठाया। विश्वविद्यालय ने बताया है कि महिला को पुलिस ले गई और उसे अब इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा है कि महिला ने यह ईरान के मुल्लों की कट्टरपंथी सरकार का विरोध करने के लिए उठाया और अब उसकी विश्वसनीयता खत्म करने को उसे मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। ईरान में महिला अधिकारों के लिए बोलने वालों ने दावा किया है कि महिला के साथ इसके बाद ज्यादती की गई है और वह कोमा में है।  गौरतलब है कि ईरान में महिलाओं के हिजाब और पहनावे को लेकर काफी कड़े नियम हैं। ईरान में महिलाओं को हिजाब पहनने पर मजबूर करने के लिए यहाँ सड़कों पर पुलिस घूमती रहती है। महिलाएँ इसका लम्बे समय से विरोध करती रही हैं। 2022 में ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने नाबालिग को मार दिया था। इसके बाद ईरान में काफी प्रदर्शन हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
article-image
पंजाब

9 जगह केस आए सामने, लाइसेंस होंगे कैंसिल : 25 से कम उम्र वालों को नहीं बेची जा सकती शराब

चंडीगढ़ :  पंजाब में होटल, क्लब और पब में नाबालिग ग्राहकों को शराब परोसने वालों पर एक्साइज विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की तरफ से दो दिन चलाई गई स्पेशल ड्राइव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय और एस.पी. कार्यालय का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

सावधानियों से ही बीमारियों से बचा जा सकता है : एसएमओ डॉ. रमन कुमार

गढ़शंकर 7 मार्च (रमा) : कोविड 19 महामारी से बचाव तथा डेंगू व मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. रमन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!