युवराज सिंह गुरदासपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव : एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया

by

चंडीगढ़, 02 मार्च । क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव नही लड़ेंगे। युवराज सिंह ने शुक्रवार रात एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। युवराज सिंह के गुरदासपुर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा कई दिनों से चल रही है।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ युवराज सिंह की मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा था।

गुरदासपुर से अभिनेता सन्नी देओल भाजपा से सांसद हैं। देओल से पहले विनोद खन्ना भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद खन्ना के बाद देओल को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। सन्नी चुनाव जीतने के बाद एकाध बार ही हल्के में दिखाई दिए। उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी कई बार पंजाब में लग चुके हैं।  युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, ” मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है। मैं अपने फाउंडेशन के जरिए ये काम जारी रखूंगा। आइए अपनी-अपनी क्षमताओं के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 2,पंजाब को 10, हरियाणा को 5 नए आईएएस अधिकारी मिले …. देखिये पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: उत्तर भारतीय राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को 2023 बैच के क्रमशः 10, 5 और 2 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
article-image
पंजाब

महिला सहित दो लोग 130 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जनवरी: गढ़शंकर पुलिस ने सूरज पुत्र निरंजन निवासी गांव देनोवाल थाना गढ़शंकर और बब्बी देवी उर्फ सोनिया पत्नी दलीप राजू निवासी किशनगंज पुलिस थाना किशनगंज जिला काठियार बिहार, हॉल निवासी बंगा रोड,...
Translate »
error: Content is protected !!