युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में वरदान सिद्ध होगा उत्कृष्टता केन्द्र – डाॅ. शांडिल

by
कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त तथा रोज़गारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत छावशा के गांव मंझोल (क्यारी बंगलो) में लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होेने वाले उत्कृष्टता केन्द्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावशा में निर्मित होने वाले उत्कृष्टता केन्द्र पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में पर्यटन और आतिथ्य (हाॅस्पिटेलिटी) के लिए यह उत्कृष्ट केन्द्र देश का चौथा केन्द्र होगा। यह केन्द्र राज्य के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में पर्यटन आतिथ्य सत्कार भवन, सूचना प्रौद्योगिकी खण्ड, छात्रावास तथा निदेशक के आवास का निर्माण भी किया जाएगा।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के युवाओं के कौशल को उन क्षेत्रों में उन्नत करना आवश्यक है जहां अधिक रोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में अपार सम्भावनाएं है और इन सम्भावनाओं को बेहतर रोज़गार अवसरों में बदलने के लिए इस दिशा में छात्रों को शिक्षा उपलब्ध करवाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत सैंज के गांव कशाउला में अश्वनी खड्ड पर बनने वाले पुल स्थल का निरीक्षण किया। यह पुल गंाव कशाउला से ग्राम पचंायत झाझा के गांव चौड़ा को जोड़ेगा। इस पुल के निर्माण से यहां पर्यटक स्थल चायल तक जाने का सफर 15 किलोमीटर तक कम हो जाएगा वहीं ग्रामीणों को भी आवागमन में सुगमता होगी व कृषि उत्पादों को मण्डी तक पहुचाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने पुल निर्माण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा वर्मा, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बीशा के प्रधान धर्मदत्त, बीडीसी सदस्य कण्डाघाट चंदन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की : शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसका अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने के लिए हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या : घर के साथ ही बनी गोशाला में बुजुर्ग दंपत्ति पड़े थे खून से लथपथ

बिलासपुर :   बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ बोल रहे हैं सुक्खू, केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

1.10 लाख आवास, 2500 करोड़ की नक़द सहायता के बाद भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिलाए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!