युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास प्रदेश का ध्येय: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

by

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में अभिनव कदम उठाये गए हैं। नवाचार को बढ़ावा देकर, रोजगार के नए अवसर पैदा कर आत्मनिर्भर हिमाचल का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार की दृष्टि से युवाओं का कौशल विकास अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार कर उसे प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में प्रदेश के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का उद्देश्य युवाओं की क्षमता को बढ़ाना और रोजगार योग्यता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि निगम के सर्टिफाईड पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न नमोन्वेषी उपाय किए जा रहे है। निगम द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 के दौरान ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन, अप्रैल और इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि पाठ्यक्रमों में 4100 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि, हस्तशिल्प, स्वास्थ्य सेवा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2024-25 के दौरान 650 से अधिक युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।
बैठक के दौरान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा संदीप कदम और निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य – डीसी

ऊना  – ओपन स्कूल से मैट्रिक पास उम्मीदवारों को सेना भर्ती मे भाग लेने के लिए अपने नियमित स्कूल द्वारा जारी विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जटेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर महाविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: रोहित ठाकुर

शाहपुर, धर्मशाला 18 दिसंबर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है और प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!