युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार: उपायुक्त

by

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीवीसी संजय कुमार ने व्यापक कार्य योजना पर किया विचार विमर्श
एएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई: जिला बिलासपुर निवासी कारगिल योद्धा तथा परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन संजय कुमार प्रदेश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर कैप्टन संजय कुमार ने आज जिला प्रशासन, शिक्षा तथा सैनिक कल्याण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक व्यापक कार्य योजना पर विस्तृत विचार विमर्श किया। पीवीसी कैप्टन संजय कुमार आगामी दिनों में जिला बिलासपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि कैप्टन संजय कुमार जिला बिलासपुर के विभिन्न महाविद्यालयों, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे तथा उन्हें भारतीय सेना सहित सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका व्यापक अनुभव, देशभक्ति की भावना तथा संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र जैसे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों में देशसेवा के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना विकसित करने के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, राष्ट्र सेवा और नेतृत्व क्षमता की ओर भी प्रेरित करने का कार्य करेगा।

जिला बिलासपुर निवासी कैप्टन संजय कुमार कारगिल युद्ध के दौरान अपने अदम्य साहस और वीरता के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में असाधारण पराक्रम का परिचय देकर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया तथा उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। पीवीसी कैप्टन संजय कुमार की प्रेरणादायक जीवन गाथा युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सीख देगी तथा उन्हें देश सेवा के प्रति भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बनने को प्रोत्साहित करेगी।

बैठक में पीवीसी कैप्टन संजय कुमार के अतिरिक्त एडीसी ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राजकुमार, उप निदेशक सैनिक कल्याण स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 11 को सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का करेंगे शिलान्यास : डीसी ने सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ।  ऊना, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री में क्या होता हैं अंतर….प्रधानमंत्री को 2.33 लाख, कैबिनेट मंत्री को 2.32 लाख, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 2.31 लाख और राज्य मंत्री को 2,30,600 रुपये मिलते

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!