युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विधायक रायजादा ने युवाओं को पटका पहनाकर किया सम्मानित

by

ऊना : हिमाचल के ऊना विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को अजौली गांव के युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान 12 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए हाथ का दामन थामा। विधायक ने सभी युवाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी किसी एक राजनीतिक दल के लोगों को परेशान नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। तभी लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले संतोषगढ़ में भाजपा छोड़कर 20 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। यह सिलसिला लगातार जारी है। सतपाल रायजादा ने कहा कि नए जुड़े कार्यकर्ता अपने अपने एरिया में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में रिषभ, रमन, हरमन गुज्जर, अनिकेत, वीरेंद्र, कृष्ण धीमान, पम्मू, जसवीर, साहिल, रोनी, विशाल, पाला, मोहित, रोहित, गोरू, सौरव, काका, हरजोत, अमनप्रीत, साहिल, करण, सोनू, सागर सहजल, दलेर, तजिंद्र सिंह, दिपांशु, सन्नी, आदित्य, अमन सैणी सहित अन्य शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद …2 महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापक : मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए पुरस्कार एएम नाथ। नादौन : सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस के बाद भाजपा को लगा बड़ा झटका : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने दिया इस्तीफा, कहा, अब कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ सकते

एएम नाथ। केलंग : लाहौल स्पीति में सियासी उठा पटक के बीच आज पूर्व मंत्री रामलाल मारकण्डा लाहौल स्पीति पहुँचे। केलंग में आयोजित पार्टी बैठक व शक्ति प्रदर्शन के बीच जब भाजपा टिकट आबंटन कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रामनगर में 35.50 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन

2.20 करोड़ से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का किया निरिक्षण एएम नाथ I कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!