युवा सेवाएं विभाग युवाओं को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध: प्रीत कोहली

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : युवा सेवाएं विभाग, होशियारपुर के सहायक निदेशक प्रीत कोहली ने कहा कि युवा देश की वास्तविक पूंजी हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज व सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने यह विचार प्रसिद्ध शिक्षाविद् व समाजसेवी संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि विभाग युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्यक्रम और गतिविधियां चला रहा है। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियान शामिल हैं, जो युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
प्रीत कोहली ने आगे कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना, उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाकर देश की प्रगति में योगदान दे सकें। विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी नई पहलें शुरू की जाएंगी।
प्रीत कोहली ने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, नशे से दूर रहें और अपने कौशल को निखारकर समाज में आदर्श बनें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

85.4 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब : पंजाब में फर्जी बिलिंग रैकेट का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के कराधान विभाग ने फर्जी बिलिंग और जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. शुरुआती जांच में करीब 85.4 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।...
article-image
पंजाब

नशे की गंभीर समस्या पर सांसद तिवारी ने जताई चिंता – नशे के सौदागरों पर हो सख्त कार्रवाई : सांसद तिवारी

सांसद तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा गढ़शंकर, 28 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मेघोवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भोजन को भी मोहताज: इस्लामी देशों में पंजाब की लड़कियों की घुट रही सिसकियाँ

पंजाब के एक दर्जन से अधिक जिलों की 100 से अधिक महिलाएँ पिछले 2 वर्षों में खाड़ी देशों लौट कर वापस आई हैं जिन्हे प्रताड़ित किया गया था। नौकरी के नाम पर खाड़ी देशों...
article-image
पंजाब

बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है

होशियारपुरः संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने साथियों सहित श्मशान धाट का दौरा किया तथा वहां देखा की जो बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!