यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 21 मई : यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा इंजीनियरों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में ललित वशिष्ठ को अध्यक्ष, रिक्खी भटनागर को उपाध्यक्ष, मोहित राणा को महासचिव तथा अजय रघुवंशी को वित्त सचिव चुना गया। इसके अलावा योगेश, भुनेश, अनुप और सनी को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया, जबकि प्रिंस वालिया को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों एवं इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
एसोसिएशन के सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और इंजीनियरों की आवाज को मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन बरामद : तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना घरींडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा ने लगाई छबील

सन्तोषगढ़ : गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा की समूह सगंत की और से मीठे जल की छबील लगाई गई और फलों का प्रसाद राहगीरी को वाटां गया इस मौके गुरु घर सेवक सतनाम सिंह,तरलोचन सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गई जंगली सांभर की जान

रोहित जसवाल। ऊना, 3 सितंबर :  पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी की विशेषज्ञ टीम ने एक गंभीर रूप से घायल जंगली सांभर के बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!