यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग : पैर में गोली लगने से घायल

by
जालंधर :  जालंधर में रविवार सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया गया था। हमले के आरोपी हरियाणा के यमुनानगर के बिट्टल गांव के रहने वाले हार्दिक कंबोज पुत्र जतिंदर सिंह की आज जालंधर देहात पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
जिसमें हार्दिक के पैर में गोली लगी है। देर रात पुलिस इस आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लाई थी।
                       जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिन रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में हमने एक बदमाश गिरफ्तार किया था। हमें सूचना मिली थी कि हार्दिक कंबोज नाम का व्यक्ति यमुनानगर का रहने वाला है। उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार देर शाम टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। वारदात के लिए आरोपी को 25 हजार रुपये दिए गए थे। उसका परिवार खेती करता है और उसकी उम्र करीब 21 साल है।
 आरोपी ने मानी ग्रेनेड फेंकने की बात पूछताछ में 
एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि यमुनानगर में हुई पूछताछ में आरोपी माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। मंगलवार सुबह पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आई तो आरोपी ने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी उसमें जख्मी हो गया। आरोपी के दाहिने पैर पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई। दूसरी गोली पुलिस ने। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी। भट्टी ही आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में ये वारदात करवा रहा है। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। फिलहाल इस आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद किया है। बाकी भी कई हथियार हैं, जो हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। इसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं। लिहाजा पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
जालंधर में ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने होशियारपुर के रहने वाले कनाडा निवासी एनआरआई सिमरन सिकंद को व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर उसके घर पर ग्रेनेड फेंकने की धमकी दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ : अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और रस्साकशी के हुए मुकाबले

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में शुरू हुआ- गढ़शंकर, 1 अगस्त: गढ़शंकर जोन के चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में शानदार आगाज़ हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

21 जून को पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : निकास कुमार

  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) ने जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की -जिला निवासियों से योग दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
article-image
पंजाब

कोटकपूरा गोली कांड : सुखबीर बादल को तलब किया

चंडीगढ़ । कोटकपूरा गोली कांड में विशेष जांट टीम एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल को तलब किया है। सुखबीर को 30 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!