‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को नवाजा : लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने किया सम्मानित

by
युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया सम्मान
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें 12 दिसम्बर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।
संस्था ने माना है कि विक्रमादित्य सिंह एक प्रभावी नेतृत्व देने के साथ प्रदेश के युवा वर्ग के बीच एक चहेते नेता के रूप में उभरे हैं। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन और इंटैलैक्चुअल पॉलिटिक्स’ वर्ग में इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें लंदन के संसद भवन (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में प्रदान किया गया। उन्होंने इस पुरस्कार को हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत् प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि एक सच्चे हिमाचली एवं हिमाचल की परंपराओं और मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में वह प्रदेश के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया -पिछले दो माह में नशा माफिया के खिलाफ की गई है कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला, 15  दिसंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

चंबा में ग्रामीण संवाद महोत्सव–2025″ का आयोजन 30 सितंबर से

एएम नाथ। चम्बा :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय “ग्रामीण संवाद महोत्सव” का आयोजन जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में किया जाएगा। इस महोत्सव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर-हार्टअटैक जैसी 10 बीमारियों से बचाती है रम : बस पीने का पता होना चाहिए सही तरीका

रम पीने के फायदे बहुत सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रम सिर्फ दारू नहीं दवा भी है। रम पीने से जहां इंसान को थोड़ा सुरूर मिलता है वहीं हमारी सेहत को...
Translate »
error: Content is protected !!