योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अपूर्व देवगन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

by

चंबा, 21 जून :चंबा की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया । उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना वेहद जरूरी है। योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल कर लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को सशक्त बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हृदय रोग, मधुमेह जैसी कई ऐसी बीमारियां जिनके लिए योगाभ्यास जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि वे रोजाना योग के लिए समय निकालें।
उन्होंने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा का अभिन्न हिस्सा है । यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि 2015 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा जिला चंबा के सभी आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योग शिविर आयोजित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि सुखी एवं समृद्ध जीवन के लिए योगाभ्यास जरूरी है और हम सभी को योगाभ्यास करना चाहिए ताकि हम स्वास्थ्य पर सके।
इस दौरान उपायुक्त ने आयुष विभाग द्वारा चौगान में 18 अप्रैल से शुरू किए गए योगा शिविरों में नियमित भाग लेने वाले 4 बच्चों को सम्मानित किया।
आयुष विभाग ने उपायुक्त को तुलसी का पौधा भी भेंट किया ।
शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया और योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र, अध्यक्ष प्रेरणा दी इनसिपरेशन दीपक भाटिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी प्रशासन को दें: डीसी जतिन लाल

हेल्पलाइन नंबर 1077 और 94594-57476 पर किया जा सकता है संपर्क ऊना, 27 अगस्त। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर जिला प्रशासन ऊना ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन- सत्ती

ऊना : 12 सितंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन : PM मोदी ने दी पार्टी अध्यक्ष को शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया. पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का...
Translate »
error: Content is protected !!