योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 21 जून : योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस उत्साह से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मौके मॉर्निंग वॉकर्स क्लब गढ़शंकर, साइकलिंग क्लब गढ़शंकर तथा पंजाब स्टेट राजपूत वैलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया के सहयोग से तथा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी डॉक्टर हरविंदर सिंह बाठ के नेतृत्व में स्थानीय बबर अकाली यादगारी खालसा कॉलेज में योग कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में मुकेश कपूर तथा जीत राम ने विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाएं। इस मौके नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष श्री त्रिंबक दत्त ऐरी विशेष रुप से शामिल हुए। इस मौके प्रतिभागियों को संबोधित करते कैप्टन आर.एस. पठानिया ने कहा के स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी क्रिया है। उन्होंने योग के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें योग अपनाकर स्वस्थ रहने के साथ-साथ साइकलिंग और वॉकिंग के लिए भी प्रेरित किया। कैंप के अंत में दूध और केलों की रिफ्रेशमेंट दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुआ ये क्रिकेटर, ऑटोबायोग्राफी में इस देश की लड़कियों को बताया अपनी कमजोरी

वेस्टइंडीज टीम की एक समय क्रिकेट जगत में तूती बोलती थी. 1970-90 के दशक में इस टीम के पास शानदार तेज गेंदबाजों की फौज थी. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर, कर्टली एम्ब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स जैसे...
article-image
पंजाब

वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर दोआबा साहित्य सभा निकालेगी जागो

गढ़शंकर, 19 फरवरी:   पंजाबी मातृभाषा की समृद्धि तथा पंजाब सरकार को जगाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर 21 फरवरी 2024 को केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखो) के आह्वान पर दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर और...
Translate »
error: Content is protected !!