रंजीत गिल पहुंचे हाईकोर्ट….मुझे झूठे केस में फंसाया : बीजेपी में शामिल होते ही विजिलेंस ने मारा छापा

by

चंडीगढ़। रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व अकाली दल नेता रंजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास व कार्यालय पर दूसरी बार छापेमारी की।

इसके बाद गिल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट आज यानी बुधवार को सुनवाई करेगा।

गिल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध में झूठे केस में फंसा सकती है। उन्होंने अदालत से उन्हें गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की है।

शनिवार को भी विजिलेंस टीम ने चंडीगढ़ स्थित गिल के आवास व मोहाली के खरड़ स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा था। यह कार्रवाई उनके भाजपा में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद की गई थी।

गिल ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह पहले शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के करीबी माने जाते थे, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ते समय आरोप लगाया था कि वफादार कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

शुक्रवार रात, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आधिकारिक आवास पर एक सादे समारोह में गिल को भाजपा में शामिल कराया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा

चंडीगढ़ : सीआईए टीम रूपनगर ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के छह गुर्गों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 12 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने हथियार तस्करी की एफआईआर...
article-image
पंजाब

गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों का निर्माण होने से सामाजिक समागम करने के लिए महंगे पैलसों में नही जाना पड़ेगा-राणा के.पी सिंह श्री आनंदपुर साहब हलके का योजनाबद्ध ढंग के साथ विकास करवाया जा रहा है -सासंद मनीष तिवाड़ी

श्री अनंदपुर साहिब :  स्पीकर राणा के.पी सिंह और सासंद मनीष तिवाड़ी ने अलग अलग गाँवों में कम्युनिटी सैंटरों के नींव पत्थर रखने दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा...
article-image
पंजाब

कैदियों और हवालातियों की समस्याओं पर चर्चा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

केंद्रीय जेल में कैंटीन का भी उद्घाटन किया होशियारपुर, 22 अगस्त: जिला और सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!