रंजीत सिंह राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान : भाजपा द्वारा राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाने का एलान करते ही

by

हमीरपुर- 27 मार्च :  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से टिकट बंटते ही भाजपा में बगावत का सुर सर चढ़कर बोलने लगे हैं। प्रदेश की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता विरोध कर चुनाव लड़ने की चेतावनी दे रहे हैं। अब सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। राजेंद्र राणा को भाजपा का टिकट दिए जाने के बाद कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने यह एलान किया है। बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रंजीत सिंह को 27280 जबकि राजेन्द्र राणा को 27679 वोट मिले थे जिससे रंजीत सिंह राणा 399 मतों से हार गए थे। रंजीत राणा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का करीबी माना जाता है। धूमल के चुनाव लड़ने के इन्कार के बाद ही रंजीत सिंह राणा को पार्टी ने साल 2022 में चुनावों में उतारा था। ऐसे में अब राजेंद्र राणा को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के एक धड़े ने बगावत कर दी है। रंजीत सिंह राणा ने कहा कि वह समर्थकों के साथ जल्द ही बड़ी बैठक का आयोजन करेंगे। क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। राणा ने कहा कि सैनिक व पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र सुजानपुर में उन्हें जनता से भरपूर सहयोग मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन शर्मा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल, भबानीपुर में वतौर पंजाबी लेक्चरार किया पद ग्रहण

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल गुरु बिशनपुरी भबानीपुर ( अचलपुर) में पवन शर्मा ने बतौर पंजाबी लेक्चरार चार्ज संभाला। इससे पहले पवन शर्मा ने शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल बीनेवाल में लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन : 15 लाख रुपए से बनेगा कोटला स्कूल का खेल मैदान: कृषि मंत्री

ज्वाली(कोटला) 16 जून: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर कृषि एवं पशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल : बीयर किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की बोतल 300 रुपये

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अब शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की गई है। राज्य में नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें ब्लैक डॉग-2800,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की हरी झंडी : सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी झंडी दे दी

एएम नाथ। शिमला , 17 नवंबर : प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को रद्द किए जाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी...
Translate »
error: Content is protected !!