रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

by
रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने की।
अशोक कुमार ने इस अवसर पर बताया कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने सभी से अपील कि की हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सड़क पर सतर्कता बनाए रखनी चाहिए।
आरटीओ ने बच्चों को नशे से दूर रहकर पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी। साथ ही सडक दुर्घटनाओं में घायलों हुए व्यक्तियों की मदद करने की अपील भी की। उन्होंने गुड सेमेरिटन योजना के बारे मंे बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि योजना के तहत दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को (गोल्डन आवर) पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और 5 हज़ार रूपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
शिविर में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ भाग लिया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दिलावर सिंह, संजीव कुमार, दविंदर सिंह, जोगिंदर पटेल, विपन कंग, संदीप संधू सहित स्कूली स्टाफ और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

224 करोड़ से बनेगी सुखाहार सिंचाई परियोजना, 186 करोड़ से होगा देहर और गज खड्ड पर पुलों का निर्माण : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

गगल-लंज- नगरोटा सूरियां सड़क के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 15 करोड़ 61लाख रुपए। नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं। सीएचसी नगरोटा सूरियां का दौरा कर निर्माण कार्यों तथा सुविधाओं का लिया जायजा…..मरीजों से मिलकर जाना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!