रक्तदान शिविर में 41 यूनिट एकत्र : काका विनायक राणा की स्मृति में भडियार में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

by
गढ़शंकर :  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में ब्लड बैंक नवांशहर द्वारा गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत गांव भडियार के शिव मंदिर में काका विनायक राणा की मधुर स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने 41 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन सरपंच रिक्की एवं समस्त ग्राम पंचायत भडियार द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं को रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। मास्टर अश्वनी राणा और मास्टर नितिन सुमन ने रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. अजय बग्गा, मैनेजर मनमीत सिंह, स्टेट अवार्डी मास्टर नितिन सुमन, टेक्निकल पीआरओ. राजीव भारद्वाज, प्रेरक मास्टर अश्वनी राणा, मास्टर सरबजीत सिंह साबी, विजय शर्मा, समाज सेवी श्री अजय खेपड़, श्री सुरजीत सिंह राणा, श्री राम पाल राणा, कार्तिक राणा, जगतार सिंह, दीपक राणा, लखवीर राणा आदि  भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 दिन के लिए बढ़ाया : केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है। यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को...
article-image
पंजाब

“लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन एपीजे इंस्टीट्यूट, जालंधर में

जालंधर/ दलजीत अजनोहा : एनजीओ A4C (दसूहा) और एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, जालंधर के संयुक्त तत्वावधान में “लोक प्रशासन में नेतृत्व और नैतिक शासन की भूमिका” विषय पर सेमिनार का...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.16 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 622 Female Recruit Constables of Batch Nos. 268,269 & 270 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training...
Translate »
error: Content is protected !!