रजत पदक विजेता निषाद ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

by

शिमला : पैरा-एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप-2023 में ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने मंगलवार देर सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

निषाद की असाधारण प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर वैश्विक स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और लक्ष्य प्राप्ति के लिए अडिग रहने की भावना से युवाओं के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
निषाद कुमार ने वर्ष 2020 में टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता है।
मुख्यमंत्री ने भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निषाद को सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा और सुदर्शन सिंह बबलू भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

एएम नाथ । शिमला: पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टा के खिलाफ हुए एकजुट…विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मियों को सप्ताह में एक दिन का मिलेगा अवकाश : सफाई  कर्मियों की स्थाई नियुक्ति को लेकर उठाए जाएं आवश्यक कदम-अंजना पंवार

एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी :    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा है कि ज़िला के सभी स्थानीय निकायों एवं विभिन्न विभागों में सफाई  कर्मियों की स्थाई नियुक्ति करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने सिविल अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक तथा आईटीआई के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास*

*लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता :चन्द्र कुमार* *प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को प्रयासरत* एएम नाथ। ज्वाली,17 दिसम्बर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!