पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

by
एएम नाथ । शिमला: पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। एसपी शिमला ने मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।
21 मई को विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे। डीजीपी ने रिपोर्ट में कहा था कि एसआईटी मामले को आत्महत्या की ओर ले जा रही है और ऊना के पेखूबेला प्रोजेक्ट पर पेन ड्राइव से कम दस्तावेज मिले हैं।
वहीं एसपी शिमला संजीव गांधी व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होकर बताया था कि विमल नेगी की मौत बिलासपुर में हुई थी, वहीं पर पोस्टमार्टम भी किया गया था। यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर था। यही वजह है कि शिमला पुलिस मामले में पहले किसी प्रकार दखल नहीं कर पाई।
10 अप्रैल विमल नेगी शिमला से लापता हो गए थे और इसके बाद 18 अप्रैल को उनका शव बिलासपुर में गोबिंद सागर झील से बरामद किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शव से पैन ड्राइव भी मिला था। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि एएसआई पंकज को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMRA ने आयोजित किया ‘फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत : जालंधर एडिशन 2026’, विद्यार्थियों को मेडिकल करियर की दी विस्तृत जानकारी

जालंधर, 6 जुलाई. : ऑल इंडिया मेडिकल एंड रिसर्च एसोसिएशन  द्वारा “फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत – जालंधर एडिशन 2026” के अंतर्गत वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

दूरदराज क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज यहां भारतीय सेना, हिमाचल प्रदेश सरकार और श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद झांसी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
Translate »
error: Content is protected !!