रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे : मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में लगाया गया आई.ई व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट कोर्स का रजिस्ट्रेशन कैंप

by

योग्य विद्यार्थी 24 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंप में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 16 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। इस रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे, जिसमें से 15 योग्य पाए गए। इस मौके पर लैमरिन टैक यूनिवर्सिटी पंजाब से कोर्स के माहिर व प्रोजैक्ट हैड रुपिंदर कौर व सहायक जनरल मैनेजर मंदीप कौर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कोर्स आई.बी.एम द्वारा इंडस्ट्रीज स्टैंडर्ड को देखते हुए तैयार किया गया है ताकि कोर्स के खत्म होने के बाद विद्यार्थी मल्टी नेशनल कंपनीज में भी नौकरी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मांग हर क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ रही है और इससे संबंधित नौकरियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट के कोर्स करने के बाद विद्यार्थी खुद मोबाइल एप व वैब साइट बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह कोर्स आई.बी.एम सर्टिफाइड ट्रेनरज द्वारा पढ़ाया जाएगा व विद्यार्थियों को आई.बी.एम द्वारा तैयार किए प्रोजैक्ट पर भी काम करने का मौका मिलेगा।
विद्यार्थी इन कोर्सों में पाइथन, जावा, एस.क्यू.एल जैसी कंप्यूटर की भाषाओं के एडवांस लैवल सीखेंगे। तीन महीने तक चलने वाले इस कोर्स की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 5 बजे तक लगेंगी। विद्यार्थियों में इस तरह के उच्च स्तरीय कोर्स को लेकर काफी उत्साह देखा गया। जिसने बी.टैक, एम.सी.ए या एम.एस.सी (आई.टी) की है, वे इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कैंप 24 दिसंबर तक रोजाना 10 बजे से 2 बजे तक एम.एस.डी.सी होशियारपुर में लगेंगी। इस कोर्स की क्लासिज जनवरी 2024 में शुरु होंगी। इस कैंप में डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो आफ इंप्लायमेंट एंड इंटरप्राइजेज व डी.पी.एम.यू की टीम भी शामिल हुई, जिन्होंने बच्चों को नए स्किल सीखने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
पंजाब

एनआरआई के साथ लडाई झगड़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 नामज़द, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 11 अप्रैल  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एनआरआई कुलदीप सिंह बैंस पुत्र तेजा सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में दो महिलाओं सहित...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना : सेना ने जालंधर में ड्रोन हमले को किया नाकाम, कई शहरों में ब्लैक आउट

चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने पंजाब के जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में हमला कर दिया है। जालंधर, चंडीगढ़ और पठानकोट में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर के सूरानस्सी इलाके...
article-image
पंजाब

Tribute Ceremony Held at Shri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.7 : A solemn tribute ceremony was held at the historic religious site Shri Guru Ravidas Charanchoh in Begampura Khuralgarh Sahib on the death anniversary of Bharat Ratna and Indian Constitution architect Baba...
Translate »
error: Content is protected !!