प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनैक्शन वितरित किए  : कल्याणकारी योजनाएं देशवासियों को समृद्ध बना रही हैं- डा. अशोक वाजपेयी

by
हाजीपुर/तलवाड़ा :  राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी ने सभी को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश तभी समृद्ध होगा जब प्रत्येक नागरिक के जीवनयापन की बेहतरीन स्थिति होगी और ऐसा इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक मिलने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ऐसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
वह विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन में भाग लेने के लिए होशियारपुर जिले के हाजीपुर ब्लॉक के गांव पटियाल में थे। सांसद वाजपेयी ने प्रधानमंत्री का संबोधन  ग्रामीणों सहित सुना।
कल्याण यात्रा में एलईडी स्क्रीन से लैस वैन उपलब्ध है, जिनमें देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के पहले से रिकॉर्ड किए गए संबोधन सहित जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छोटी-छोटी फिल्में दिखाई जा रहीं हैं। वैनों  द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित सूचना सामग्री भी वितरित की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना आदि पर विस्तार से बताते हुए वाजपेयी ने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय योजनाएं भारत के 140 करोड़ नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जन लाभकारी नीतियों से देश 2047 तक विश्व गुरु बन जायेगा। सांसद ने विशेष रूप से महिलाओं से अपने स्वयं के छोटे उद्यम शुरू करने के लिए विभिन्न वित्तीय योजनाओं को अपनाकर सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी एक ऐसी ही योजना है जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूह अपनाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कमाई कर सकती हैं।
                उन्होंने कहा कि संसद ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी महिला आरक्षण विधेयक पारित किया है। वाजपेयी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक ऐसी ही पहल है जहां कई विभाग एक स्थान पर एकत्रित होकर अपेक्षित लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हैं और मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित करते हैं।
उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अनाज तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन भी वितरित किए।इससे पहले, सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए जिले के तलवाड़ा ब्लॉक के बमभोट पट्टी गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और जाना कि उन्हें कौन सी योजनाओं के बारे में जानकारी है ? और प्रमुख योजनाओं से उन्हें क्या लाभ मिल रहा है?
उन्होंने इस दौरान ड्रोन से खेतों में छिड़काव हुए भी देखा और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य किसानों को नैनो उर्वरक छिड़काव के लिए ड्रोन किराए पर देकर कमाई कर सकती हैं। पात्र महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मननहाना में 17 व विशाल मां भगवती जागरण 31 अक्टूबर को : रशपाल सिंह कलेर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव मननहाना में जय मां चिंतपूर्णी जागरण कमेटी रजिस्टर्ड मननहाना को ओर से अध्यक्ष रशपाल सिंह कलेर के नेतृत्व में समूह नगर निवासी ग्राम पंचाट प्रवासी भारतीयों के सहयोग वार्षिक मां...
article-image
पंजाब

समागम की परमिशन रद्द करने पर सरकार के खिलाफ बसपा का मोर्चा, करीमपुरी ने बोला हमला

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी बोले- तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे, 13 सितंबर को जीरा में होगा पहले से बड़ा राज्य स्तरीय समागम फिल्लौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद : हिमाचल प्रदेश के 2 गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सांटिस एक्ट के तहत केस...
Translate »
error: Content is protected !!