16 ग्राम हेरोइन सहित महिला काबू

by

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 16 ग्राम हेरोईन सहित एक महिला को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में नवांशहर रोड गढ़ंशकर पुल पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामने से एक महिला को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम गांव देनोवाल खुर्द निवासी परवीन कुमारी बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 16 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एचएलएमआईए समय-समय पर ऐसे मुद्दों को उठाता है जो एचएलएमआईए सदस्यों के साझा हित के होते

, “स्थायित्व और डीकार्बोनाइजेशन” पर चर्चा, “टीम वर्किंग” पर कार्यशालाएँ, “सौर ऊर्जा प्रबंधन” और “जनरल” पर सत्र आयोजित किए गए हैं। सदस्य संगठनों के लाभ के लिए “एआई, उद्योग के लिए अवसर और चुनौतियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप-मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की। उप-मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर...
article-image
पंजाब

भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर वेद प्रकाश कृपाल नमित अंतिम अरदास समागम अब 29 को

गढ़शंकर, 23 जनवरी: 27 जनवरी को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर और माता वैष्णो देवी मंदिर गढ़शंकर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश कृपाल रिटायर्ड कंजर्वेटर आफ सॉइल पंजाब नमित...
Translate »
error: Content is protected !!