रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई।
कार्यक्रम का आयोजन वाइस चांसलर प्रो. डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में किया गया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और प्रेरक भाषणों के माध्यम से भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन और विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत दो समूह गीतों ने देशभक्ति की भावना से माहौल को भर दिया और सभी को एकजुट किया। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन हमें देश के प्रति जोश, निष्ठा और समर्पण सिखाता है और युवाओं में जिम्मेदारी और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

जयंती उत्सव छात्रों की प्रतिभा, उत्साह और देशभक्ति का प्रतीक बनकर उभरा। इस मौके पर डीन डॉ. कुलदीप वालिया, प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित, डॉ. प्रियांका पूरी, डॉ. मंजू ठाकुर और गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
पंजाब

सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव खानपुर में पंचायत चुनाव में हुए विवाद को लेकर बसपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप   : डीएसपी ने बैठक में पहुंच कर सभी आरोपों का किया खंडन और कहा कोई भी शिकायत है लिखित दें

गढ़शंकर:  गांव खानपुर में पंचायत चुनाव दौरान हुए विवाद के बाद गढ़शंकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया कर लिया था।  जिसके विरोध में गुरूद्वरा श्री गुरू रविदास...
Translate »
error: Content is protected !!