राकेश टिकैत पर हमला करना की घटना की उच्चस्तरीय जंाच करवा कर हमले के पीछे के भाजपा के बड़े चिहरों को नंगा किया जाए: हरपुरा

by

गढ़शंकर। राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमला किसानी अंदोलन को दबाने की खतरनाक साजिश है। इस पूरी साजिश से पर्दा हटाने के लिए उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि साजिश के पीछे भाजपा के बड़े चिहरों के हाथ का पता चल सके। इस तरह के हमलों के किसान संगठन व अखिल भारतीय जाट महासभा किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं करेगी।   यह शब्द अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े लोगो ने ही राकेश टिकैत की गाड़ी पर पत्थरवाजी की। उकत हमलावरों की निकटता भाजपा के सांसद व प्रदेशाध्यक्ष व कई अन्य बरिष्ठ नेताओं से भी है।
उन्होंने कहा कि हमलावरों को अगर शीध्र ग्रिफतार नहीं किया गया तो देश भर की सडक़ों को जाम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी हथकंडे उपयोग कर किसान अंदोलन को खतम करने के लिए उपयोग कर लिए थे। लेकिन किसान अंदोलन और तीव्रता से बढ़ता गया। लेकिन अव भाजपा दुारा करवाया गया हमला एक कार्यारता पूर्ण कृत्य है। जिसे हम बर्दाशत नहीं करेगेंं और यह भाजपा के कफन की अंतिम कील साबित होगी। देश की जनता राकेश टिकैत के साथ है। उन्होंने कहा एक भाजपा के विधायक से मारपीट होने पर हायतौबा मचाने वाले भाजपा के लोग अव कहा है। भाजपा व इस से संबंधित लोगों सिर्फ गल्त प्रचार करने व किसान अंदोलन को बदनाम करने की सजिशें रच सकते है। इस समय पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, प्रदेशिक सलाहकार सुखवीर मिन्हास, महासचिव बब्बू चीमा, रोपड़ के जिलाध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह, मोहाली के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला , होशियारपुर के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह काका, जालंधर के जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह नरवाल व  दीपी मांगट आदि मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने गांवों को सौंपी 30 लाख रुपये की ग्रांट : लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास प्राथमिकता

रोपड़, 26 नवंबर: लोकसभा हल्के के गांवों के विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए, श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा अलग-अलग गांवों को करीब 30 लाख...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय टीचर फेस्मेट में पद्दी सूरा सिंह के अध्यापक गुरिंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

गढ़शंकर, 20 फरवरी: पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट मुकाबला 2026 जिला फतेहगढ़ सहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया गया। इन मुकाबलों में विभिन्न...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
Translate »
error: Content is protected !!