रागी के लड्डू और चूरमा से दूर करेंगे कुपोषण की समस्या : डीसी हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर सभी ब्लॉकों में शुरू किया वितरण

by

हमीरपुर जिले के हर शिशु को देंगे रागी के पौष्टिक लड्डू और चूरमा
हमीरपुर 01 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह खत्म करने तथा प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर 3 वर्ष तक की आयु के सभी शिशुओं को देसी घी एवं रागी के लड्डू दिए जाएंगे। जिला के विभिन्न ब्लॉकों के आंगनवाड़ी केंद्रों में शुक्रवार से अत्यंत पौष्टिक गुणों से भरपूर लड्डुओं का वितरण आरंभ कर दिया गया।
उपायुक्त ने बताया कि सामान्य शिशुओं को ये लड्डू सप्ताह में एक बार और कुपोषित बच्चों को दो बार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाल कुपोषण एक गंभीर समस्या है और इसके स्थायी समाधान के लिए हमें छोटे बच्चों के आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार पर्याप्त भोजन देने के बावजूद कई बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इन बच्चों के माता-पिता को आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी ही नहीं होती। उपायुक्त ने बताया कि हमारे कई पारंपरिक व्यंजन और मोटे अनाज से बनने वाले व्यंजन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रागी के लड्डू भी इन्हीं में से एक है। इसके पौष्टिक गुणों को देखते हुए ही जिला में बच्चों को इनके वितरण की पहल की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि 3 वर्ष तक के सभी बच्चों तथा तीन से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों को देसी घी में बने रागी के लड्डू उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 6 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को रागी का चूरमा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड्डू और चूरमा की सामग्री सीधे स्थानीय किसानों से प्राप्त की जा रही है तथा इन्हें तैयार करवाने में महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद भी ली जा रही है, ताकि इस विशेष मुहिम से स्थानीय लोगों को भी आय हो सके। महिला स्वयं सहायता समूहों को होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उधर, सुजानपुर के सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान, नादौन के संजय गर्ग और टौणीदेवी की सीडीपीओ सुकन्या कुमारी ने बताया कि क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में रागी के लड्डुओं और चूरमा का वितरण शुक्रवार से आरंभ कर दिया गया है।
इस अवसर पर टौणीदेवी के आंगनवाड़ी केंद्र टपरे में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान दीवान चंद, पंचायत सदस्य ओम प्रकाश, सुपरवाइजर लीला देवी, राजेश कुमार, बलजिंद्र, रवि, प्रीतम चंद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता गुलेरिया, सुनीता डोगरा, कंचन, निशा रानी, डिंपल, निर्मला, अंजु, विंद्रावती, मोनिका और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश : पनवेल में गाड़ी पर हमले की थी योजना – साजिश को रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4...
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे

ऊना : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी की जिला परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना

आगामी 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं आपत्तियाँ–आक्षेप एएम नाथ। चंबा, 20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!