आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

by

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षुओं को एड्स के कारणों और इससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी के राजेश कुमार, अर्बन आशा वर्कर निशा और निर्मला ने बताया कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी को केवल जागरुकता से ही रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि आम लोगों को जागरुक करने के लिए और विशेषकर एचआईवी संक्रमित एवं एड्स के संदिग्ध मरीजों को परामर्श देने के लिए आईसीटीसी यानि इंटीग्रेटड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटरों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को भी जांच के लिए जानकारी व परामर्श दिया जाता है, जिसके बाद स्वैच्छिक जांच का फार्म भरकर जांच की जाती है। यहां एचआईवी-एड्स के सभी संदिग्ध मामलों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
कार्यक्रम के दौरान जीवन म्यूजिकल ग्रुप हमीरपुर के लोक कलाकारों ने मोनिका, सुमन और अन्य लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं को जागरुक किया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की टीम और जीवन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई : जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला संपन्न : हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद समापन समारोह में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार रहे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 26 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 जून तक आयोजित मेले में ऊना सहित विभिन्न जिलों तथा पड़ोसी...
Translate »
error: Content is protected !!